Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 9 नये केस
  • देहरादून

एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के 9 नये केस

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एम्स में बुधवार को 9 नये मरीज भर्ती किये गये। एम्स में मरीजों की संख्या अब बढक़र 39 हो गई है। 21 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। एम्स प्रशासन ने ब्लैक फंगस मरीजों के इलाज के लिए बड़ी मात्रा में एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन मंगाये हैं। क्षेत्र के अस्पताल जहां कोरोना मरीजों के इलाज से हांफ रहे हैं। वहीं बेहद घातक बीमारी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। एम्स में मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है। अब तक 21 मरीजों का ऑपरेशन किया गया है। ज्यादातर मरीजों की उम्र 40 से 50 साल के बीच है। इनमें 26 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि पोस्ट कोविड मरीजों में यह बीमारी खतरनाक रूप से बढ़ रही है। दो दिन के अंदर 17 नए मरीज आ गए हैं। यहां अब तक कुल 39 मरीज भर्ती किए गए हैं। ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन मंगाया है। एम्स से अब तक पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद एक मरीज को घर भेज दिया गया है। निदेशक ने बताया कि अधिकांश मरीजों के स्वास्थ्य में इलाज के बाद तेजी से सुधार हो रहा है। कई और मरीजों भी जल्द डिस्चार्ज किया जायेगा। ज्ञात हो कि एम्स में ब्लैक फंगस के दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झबरेड़ा की जनता में विधायक कर्णवाल के प्रति भारी रोष, जमकर खरी-खोटी सुनाई
Next: राशिफल 20 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.