Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने में दून सबसे आगे
  • देहरादून

यातायात नियमों का उल्लंघन करने में दून सबसे आगे

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

देहरादून। भले ही यातायात नियमों के पालन कराने को लेकर केंद्र और राज्य सरकार जागरूकता के प्रयास कर रही हो लेकिन कई लोग नियमों को लेकर संजीदा नहीं हैं। राजधानी दून में कई लोग प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर प्रयोग कर यातायात नियम तोड़ रहे हैं। वहीं, हरिद्वार में लोग वाहनों को मोडीफाई करने और रेट्रो साइलेंसर लगाने में दूसरे नंबर पर हैं। नैनीताल जिले में लोग वाहनों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर रहे हैं। यातयात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में पुलिस ने मोडिफाइड, रेट्रो साइलेंसर, हॉकिंग और प्रेशर हॉर्न प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
इसके तहत कुल 5358 चालान में से मोडिफाईड, रेट्रो साइलेंसर के 2793 चालान हुए और 259 वाहन सीज किए गए। इस तरह हॉकिंग और प्रेशर हॉर्न प्रयोग करने पर 2565 वाहनों के चालान किए गए और 144 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अफसरों के अनुसार मोडिफाईड, रेट्रो साइलेंसर के मामले सर्वाधिक दून में पकड़े गए जिसमें दून पुलिस ने 1411 वाहनों के चालान और 113 सीज किए। दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिला है जहां 787 वाहनों के चालान और 90 वाहन सीज किए गए।
हॉकिंग और प्रेशर हॉर्न प्रयोग करने में भी दूनवासी आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर नैनीताल है। दून पुलिस ने 689 चालान, नैनीताल पुलिस ने 671 चालान और हरिद्वार पुलिस ने 388 चालान किए। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। स्कूली छात्रों समेत अन्य लोगों को भी यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दोपहिया वाहन चलाते समेत लोग आईएसआई मार्का का हेलमेट जरूर पहनें। कार चलाते वक्त सीट बैल्ट जरूर लगाएं। ताकि हादसों को रोका जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को भेजी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन
Next: संक्रमण के बीच अब तैयारियां कम पड़ती नजर आ रही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.