Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संक्रमण के बीच अब तैयारियां कम पड़ती नजर आ रही
  • देहरादून

संक्रमण के बीच अब तैयारियां कम पड़ती नजर आ रही

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब तैयारियां कम पड़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश में इस समय आक्सीजन और आइसीयू बेड की खासी कमी होने लगी है। स्थिति यह है कि कई बार आक्सीजन व आइसीयू न मिलने पर मरीज दम तोड़ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब लगातार व्यवस्था को बढ़ाने में जुटी हुई हैं। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा। प्रदेश में कोरेाना संक्रमण की दूसरी लहर खासी घातक साबित हुई है। प्रदेश में इस समय 76 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। पाजिटिविटी रेट 6.25 फीसद चल रहा है और यह लगातार बढ़ रहा है। इस समय सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती आइसीयू और आक्सीजन बेड की उपलब्धता को लेकर है। दरअसल, अभी तक संक्रमण को लेकर जो अध्ययन हुआ है उसमें यह बात सामने आई है कि कुल एक्टिव केस में 17 फीसद को आक्सीजन बेड और तीन प्रतिशत को आइसीयू की जरूरत पड़ती है। इस लिहाज से प्रदेश को मौजूदा एक्टिव केस के हिसाब से 12900 आक्सीजन बेड और 2280 आइसीयू चाहिए। प्रदेश में इस समय 5500 आक्सीजन बेड, 1390 आइसीयू और 876 वेंटिलेटर हैं। जाहिर है कि मौजूदा परिस्थितयों में उपलब्ध संसाधन कम हैं। एक अच्छी बात यह है कि प्रदेश में इस समय अधिकांश मरीज होम आसइसोलेशन में हैं और जरूरत पडऩे पर घर में ही आक्सीजन भी ले रहे हैं। संसाधनों की कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार लगातार आइसीयू और आक्सीजन बेड बढ़ाने में जुटी हुई है। इसके लिए डीआरडीओ के सहयोग से प्रदेश में जल्द ही 1200 आक्सीजन बेड और 200 आइसीयू बेड मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कई अन्य चिकित्सालयों को कोविड केयर चिकित्सालयों में परिवर्तित किया जा रहा है, जहां आक्सीजन बेड बढ़ाए जा रहे हैं।
सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी का कहना है कि प्रदेश में अभी तक आक्सीजन बेड की कमी महसूस हो रही थी लेकिन अब यह काफी कम हुई है। यह बात जरूर है कि आइसीयू बेड के मामले में अभी थोड़ी स्थिति विकट है। नए आक्सीजन व आइसीयू बेड बढ़ाने पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि व्यवस्था जल्द दुरुस्त हो जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियमों का उल्लंघन करने में दून सबसे आगे
Next: राशिफल 13 मई

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवार होंगे लाभान्वित
  • उत्तराखंड क्रांति दल ने सफाई कर्मचारियों के आंदोलन और आमरण अनशन को दिया समर्थन
  • राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शिक्षकों की चुनौतियों और शिक्षा गुणवत्ता पर मंथन
  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.