Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर
  • उत्तराखंड

सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर है। बजट का एक बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य कार्यों को और बेहतर बनाने में इस्तेमाल हो रहा है। कोविड कफर्यू में कार्यालय तो खुले हैं, लेकिन इनमें बहुत अधिक कार्य नहीं हो रहा है। राजस्व अर्जन के महत्वपूर्ण विभागों में वसूली नहीं हो पा रही है। अभी प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक है, लेकिन यदि संक्रमण की यही रफ्तार रही तो फिर आने वाले समय में विकास कार्यों के लिए धनावंटन में कटौती हो सकती है।
प्रदेश में इस समय कोरेाना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। स्थिति यह है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के मौजूदा संसाधन इससे निपटने के लिए अब कम पडऩे लगे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य सुविधाएं को बढ़ाने पर है। नए अस्थायी अस्पताल बनाने, आइसीयू बेड बढ़ाने, आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए खासा खर्च किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने 18 से 44 आयुवर्ग का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। इसके लिए भी 450 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।
इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए लगातार वैक्सीन की खरीद की जा रही है। जहां नए अस्थायी अस्पताल बन रहे हैं, वहां भी मानव संसाधन के लिए बजट दिया जा रहा है। अधिकांश सरकार कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारी उपस्थिति के साथ काम किया जा रहा है। सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक तो नहीं लगाई है लेकिन इसमें अब श्रमिकों की कमी महसूस होने लगी है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व वसूली का प्रमुख जरिया पर्यटन ठप है। आबकारी से भी सरकार को अच्छा राजस्व मिलता है, लेकिन फिलहाल शराब की दुकानें बंद हैं। ऐसे में सरकार को आय कम हो रही है और खर्च ज्यादा हो रहा है। सरकार ने फिलहाल नए विकास कार्यों के लिए अब बजट खर्च करने से हाथ पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। सचिव वित्त अमित नेगी का कहना है कि अभी सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक है। कर्मचारियों को अगले दो माह तक वेतन देने की व्यवस्था सरकार के पास है। यह बात सही है कि अपेक्षित राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टोन क्रशरों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई
Next: कोरोना संकट : छोटे दुकानदारों पर कर्ज का भार, ऋण के बोझ तले दबने को मजबूर

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.