Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्टोन क्रशरों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई
  • नैनीताल

स्टोन क्रशरों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर हाईकोर्ट सुनवाई

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

किस आधार पर गांवों में खुले स्टोन क्रशर: हाईकोर्ट

मुख्य सचिव और सचिव उद्योग हाईकोर्ट में तलब

नैनीताल। हाईकोर्ट ने बुधवार को गांवों में बेरोकटोक धड़ल्ले से लगाए जा रहे स्टोन क्रशरों के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने मुख्य सचिव और सचिव उद्योग को 10 जून को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने पूछा है कि केंद्र सरकार की ध्वनि प्रदूषण नियमावली के तहत औद्योगिक, आवासीय और साइलेंट जोन कौन-कौन से हैं? क्या सरकार ने किसी क्षेत्र को नोटिफाई किया है या नहीं? किस आधार पर गांव में स्टोन क्रशर खोले जा रहे हैं? इसकी विस्तृत रिपोर्ट 10 जून तक कोर्ट पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 10 जून को होगी। रामनगर निवासी आनंद सिंह और 30 अन्य लोगों की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। इनके माध्यम से याचिकाकर्ताओं की ओर से गांव से स्टोन क्रशर हटाने की मांग की है। याचिकाओं में कहा गया है कि गांव में खेती की जमीन पर स्टोन क्रशर खोले जा रहे हैं। इससे आवासीय क्षेत्रों में प्रदूषण फैलने के साथ बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इन याचिकाओं में स्टोन क्रशरों को औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट करने की मांग की गई है। कहा है कि कई स्टोन क्रशर बिना अनुमति और बगैर लाइसेंस आबादी वाले क्षेत्रों में चल रहे हैं। याचिकाकर्ताओं ने इन क्रशरों को प्रतिबंधित क्षेत्रों से हटाए जाने या रोक लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहने को तो एम्बुलेंस का किराया तय है लेकिन लूट फिर भी जारी
Next: सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने पर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.