Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोविड-19 को लेकर राज्यों को अतिरिक्त टोसिलिजुमैब आवंटित किया गया
  • राष्ट्रीय

कोविड-19 को लेकर राज्यों को अतिरिक्त टोसिलिजुमैब आवंटित किया गया

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश में टोसिलिजुमैब की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 45000 शीशियां राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को आवंटित की गई हैं। इसकी घोषणा केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा द्वारा आज की गई।भारत में टोसिलिजुमैब इंजेक्शन का उत्पादन नहीं होता है और इसे स्विस दवा कंपनी हॉफमैन ला रोचे से खरीदा जाता है। देश भर के विभिन्न अस्पतालों द्वारा टोसिलिजुमैब की मांग को मार्च, 2021 तक असानी से पूरा किया। वहीं, अप्रैल 2021 से कोविड मामलों की अचानक वृद्धि शुरू होने तक इस इंजेक्शन की आसान उपलब्धता को सुनिश्चित किया गया जबकि इस दवा की मांग में अचानक से भारी वृद्धि हुई थी।30 अप्रैल, 2021 को 9,900 उपलब्ध इंजेक्शन (400 मिलीग्राम की क्षमता) को विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के अस्पतालों में आवंटित किया गया।सद्भावनापूर्ण पहल के तहत, रोचे ने 10 मई, 2021 को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से भारत में कोविड रोगियों के लिए 50,000 शीशियों (80 मिलीग्राम की क्षमता) का दान किया और जिसे भारत सरकार द्वारा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के अस्पतालों को आवंटित किया गया।इसके बाद, 11 मई, 2021 को भारत ने टोसिलिजुमैब की 45,000 शीशियों (80 मिलीग्राम की क्षमता) को खरीद कर आयात किया और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और फार्मास्यूटिकल्स विभागों द्वारा राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित किया गया है। 45,000 शीशियों में से 40000 शीशियों को राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों की जरूरत के लिए दिया गया जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी और निजी अस्पतालों दोनों में कोरोना रोगियों की जरूरतों को पूरा करने का काम करेंगे। राज्य सरकारों को सलाह दी गई है कि वे अपने राज्यों में इस दवा के आवंटन के तरीकों को आम जनता के लिए बड़े स्तर पर प्रचारित करें ताकि जरूरतमंद मरीजों और निजी अस्पतालों को इसकी जानकारी हो और अगर उन्हें दवा की आवश्यकता हो तो वे राज्य के संबंधित अधिकारियों से आसानी से संपर्क कर सकें। राज्यों को यह भी सलाह दी गई है कि वे जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सभी संभव उपाय करें और यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 रोगियों के लिए नेशनल क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल के तहत दवा का बहुत ही विवेकपूर्ण और सही ढ़ंग से इस्तेमाल किया जाता है। टोसिलिजुमैब का अतिरिक्त आवंटन कोविड रोगियों के लिए इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और महामारी से लडऩे के लिए सरकार के प्रयासों को बल देगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय नौसेना ने कोविड केयर केंद्र की स्थापना की
Next: भारत के पश्चिमी तट पर मंडराया साल के पहले चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.