Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त
  • देहरादून

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

RNS INDIA NEWS 07/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के जाने माने पत्रकार राजेंद्र जोशी नहीं रहे। वह करीब 59 साल के थे। आज एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि देहरादून में 13 अप्रैल को उनके बेटे की शादी हुई थी। इसके बाद ही उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके साथ ही पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। आज सुबह उनका निधन हो गया। राजेंद्र जोशी पहले ऋषिकेश में देहरादून रोड पर रहते थे। वहां उन्होंने राष्ट्रीय सहारा से पत्रकारिता की शुरूआत की थी। साथ ही उनका अपना व्यवसाय भी था। वह स्वतंत्र पत्रकारिता करने लगे। वह अपना वेब न्यूज पोर्टल चला रहे थे। इसके बाद वह देहरादून आ गए और जाखन में मकान बनाकर वहीं शिफ्ट हो गए थे। अपने पीछे वे पत्नी, बेटी और दो बेटों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमण उनके लंग्स तक पहुंच गया था। इसके चलते उनको बचाया नहीं जा सका। राजेंद्र जोशी स्वतंत्र पत्रकार होने के साथ-साथ पत्रकार हित में काम करने वाले व्यक्ति भी थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जोशी का निधन उत्तराखण्ड में पत्रकारिता जगत को बङी क्षति है। राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राजेन्द्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई दिग्गजों ने शोक जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सचिव स्वास्थ्य ने की राज्य सरकार की कोविड सम्बंधी व्यवस्थाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next: राजकीय महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.