Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोविड-19 टीकाकरण के कार्यो में लापरवाही
  • ऊधम सिंह नगर

कोविड-19 टीकाकरण के कार्यो में लापरवाही

RNS INDIA NEWS 06/05/2021
rns featured image new

आदेश को ठेंगा दिखा 45 वर्ष से कम के लोगों को लगाई वैक्सीन
सीडीओ ने एसीएमओ डा. हरेंद्र मलिक को जमकर फटकार लगाई

रुद्रपुर। महामारी के इस दौरान में जितनी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, उतनी ही अधिक एक के बाद एक लापरवाही सामने आ रही है। अब तक सैंपलिंग और व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठ रहे थे, अब नया मामला सामने आया है। जिसमें वैक्सीनेशन में शासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए 45 वर्ष से कम के लोगों को डोज लगा दी गई। इस मामले में सीडीओ ने एसीएमओ डा. हरेंद्र मलिक को जमकर फटकार लगाई।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ युवाओं ने वैक्सीन लगाने की फोटो शेयर की। युवकों की पहचान होने पर पता चला कि उनकी उम्र 21 से 28 वर्ष की है। एक दिन पहले सोमवार को भी काशीपुर में एक युवक ने फोटो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया था, जिसकी उम्र महज 28 साल है। शासन की ओर से जबकि आदेश में वर्तमान में 45 से ऊपर वालों को डोज लगनी है। मामले संज्ञान में आते ही विभाग में हडक़ंप मच गया। डीएम रंजना राजगुरू के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के कार्यो में लापरवाही बरते जाने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हरेंद्र मलिक को जमकर फटाकर लगाई। बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड-19 का टीकाकरण चल रहा है। जो वैक्सीन डोज उपलब्ध करायी जा रही है वह 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए है। कहा कि संज्ञान में आया है कि कतिमय टीकाकरण केंद्रों में 45 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को भी कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है, जोकि कोविड-19 से सम्बन्धित वर्तमान में प्रचलित उत्तराखंड शासन के निर्देशों का उल्लघंन है। उन्होंने एसीएमओ डा हरेंद्र मलिक को चेतावनी देते हुये कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के कार्य में अनुश्रवण व पर्यवेक्षक की कार्यवाही न करते हुए अपेक्षित रूचि नही ली जा रही है, जोकि आपके स्तर से गम्भीर लापरवाही का द्योतक है। कहा कि कि अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों से अनुश्रवणव पर्यवेक्षण की कार्रवाई कराते हुए दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय, अन्यथा निर्देशों की अवेह्ललना अथवा लापरवाही पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिस संविधान के आधार पर सीएम बनी उसी संविधान की हत्या कर रही ममता बनर्जी : भगत
Next: मन्यूड़ा और गलई क्षेत्र में पेयजल संकट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.