Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शहर में प्रवेश से पूर्व कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी
  • पौड़ी

शहर में प्रवेश से पूर्व कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

RNS INDIA NEWS 30/04/2021
rns featured image new

कोटद्वार। कोटद्वार में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कौडिय़ा चेक पोस्ट पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। शहर में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही सार्वजनिक वाहनों में आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी देहरादून पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। कोरोना की दूसरी लहर के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में लौटने वाले प्रवासियों की संख्या लगातार बढऩे लगी है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में प्रवासी कौडिय़ा चेक पोस्ट से कोटद्वार शहर में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार से पुलिस व प्रशासन ने कौडिय़ा चेक पोस्ट पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निजी वाहनों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट मांगी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति के पास रिपोर्ट नहीं है तो उसका चेक पोस्ट पर ही आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है। सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने वाले यात्रियों से भी स्मार्ट सिटी देहरादून पोर्टल में पंजीकरण की डिटेल मांगी जा रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का डाटा तैयार किया जा रहा है। पुलिस की ओर से नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज किया जा रहा है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेक पोस्ट पर अतिरिक्त टीम तैनात की गई है।

आरटीपीसीआर को लग रही लंबी लाइन: पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले अधिकांश व्यक्ति अपने साथ कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं लेकर आ रहे। ऐसे में कौडिय़ा चेक पोस्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने वालों की लंबी लाइन लग रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्ट करवाने वालों को रिपोर्ट नहीं आने तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा स्थगित होने से यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा
Next: डीएम ने दिए श्रीनगर में 3 मई तक कोविड कर्फ्यू लगाने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.