Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रक से बैटरी चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रक से बैटरी चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीट कर युवक को मार डाला

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
default featured image

रुद्रपुर। औद्योगिक स्टेट सिडकुल में गुरुवार देर रात ट्रकों से बैटरी चुराने के शक में भीड़ ने एक युवक को जमकर पीट दिया। युवक की हालत बिगडऩे पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप के सुभाषनगर निवासी राजू कश्यप परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि सिडकुल आस्थान में एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के समीप सडक़ किनारे बड़ी संख्या में ट्रक खड़े होते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात राजू वहां गया था। इसी बीच अचानक शोर होने लगा कि कोई युवक ट्रकों से बैटरी चुरा रहा है। इस पर वहां खड़े लोगों ने राजू को पकडक़र बुरी तरह पिटाई कर शुरू कर दी और अधमरा छोड़ दिया। राजू किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन उसकी हालत बिगडऩे लगी। आनन फानन में परिजनों द्वारा युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह राजू के भाई सचिन कश्यप ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर ट्रक चालकों पर भाई को पीटकर मारने का आरोप लगाया। घटना के दौरान अफवाह फैलने से चालकों के अलावा बड़ी संख्या में भीड़ भी एकत्र हो गई थी। पंतनगर थाना प्रभारी मदनमोहन जोशी ने बताया कि तहरीर आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर कुछ संदिग्ध चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
राजू पर बैटरी चुराने के आरोप के चलते पुलिस उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं, राजू से मारपीट करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की होने के कारण फिलहाल कोई सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिला है। उधर, बताया जा रहा है कि राजू नशे मामले में दो बार जेल जा चुका है,लेकिन चोरी के किसी भी मामले में उसका नाम नहीं आया था।

किसने फोन कर राजू को बुलाया था ?
रुद्रपुर। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राजू कश्यप को गुरुवार देर रात दो बजे किसी ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद वह घर से निकल गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद स्कूटी पर दो युवक उसे घर छोड़ गये थे। लेकिन कुछ मिनटों बाद ही उसकी हालत बिगड़ गयी थी। पुलिस राजू की कॉल डिटेल निकाल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मासूम बच्चियों के बाद मां ने भी तोड़ा इलाज के दौरान दम
Next: उत्तराखंड में आज आए 4339 नए मामले, 49 की मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट को लेकर दो गुट आए आमने-सामने

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.