Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फाँसी लगा दी जान
  • ऊधम सिंह नगर

पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फाँसी लगा दी जान

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है महिला घरों में चौका-बर्तन का काम करके परिवार का भरण पोषण करती थी। जबकि पति विकलांग है। ग्राम मल्लू टांडा रामनगर जिला नैनीताल निवासी मंजू देवी (36) का विवाह 19 वर्ष पहले शिवलालपुर, रामनगर और हाल निवासी मोहल्ला पक्का कोट मिथलेश गांधी वाली गली सतपाल चौधरी पुत्र रामप्रसाद के साथ हुआ था। बताया जाता है पति सतपाल चौधरी पहले सब्जी बेचा करता था। वह अब विकलांग है और घर पर ही रहता है। बताते हैं कि सतपाल शराब पीने का आदी है। इससे पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था।
मंजू की ननद ने बताया कि रविवार की शाम वह जब ड्यूटी से आई तब उसने देखा भाई और भाभी में शराब को लेकर कहासुनी हो रही थी। बताया जाता है इससे आवेश में आई मंजू ने पहले रात में सिलेंडर में आग लगा ली थी। उस वक्त बामुश्किल मंजू को समझाया-बुझाया। परिजनों को देर रात लगभग 12 बजे पता चला कि उसने घर के एक कमरे में पंखे से चुन्नी का फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर घटना की भनक लगते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाई ने जताई हत्या की आशंका: सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विवाहिता के छोटे भाई भगीरथ सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए बहनोई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। बताया कि मंजू के तीन बेटे हैं। घटना के वक्त तीनों बच्चे रामनगर के शिवलालपुर स्थित मंडी के सामने रहने वाली दादी के घर गए हुए थे। तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। साथ ही आरोप लगाया कि सतपाल अक्सर शराब के लिए उससे रुपये मांगता था। रुपये नहीं देने पर मारपीट करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानवता शर्मसार: सड़क किनारे शव फेंककर एंबुलेंस चालक फरार
Next: होम आइसोलेशन में रैमडेसिविर दवा की जरूरत नहीं: सीएमओ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.