Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • मानवता शर्मसार: सड़क किनारे शव फेंककर एंबुलेंस चालक फरार
  • झारखंड

मानवता शर्मसार: सड़क किनारे शव फेंककर एंबुलेंस चालक फरार

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

झारखंड का है मामला

 

गढ़वा (आरएनएस)। मानवीय संवेदना को झकझोर देने वाली एक घटना से लोग दहशत में हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में शव लेकर आया एंबुलेंस वाला शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। घटना रविवार देर रात की है। यह खबर थाना क्षेत्र में आग की तरह फैली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके घर तक पहुंचाने की कार्यवाही शुरू की। समाचार लिखे जाने तक शव सड़क किनारे ही पड़ा था।
चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप रनपुरा- चिनिया मुख्य पथ के किनारे रविवार की रात करीब दो बजे शव लेकर आ रहे एंबुलेंस चालक शव को सड़क किनारे फेंक कर भाग गया। बताया जाता है कि युवक 25 वर्षीय रामप्रसाद मिंज छत्तीसगढ़ के आमा झरिया गांव का निवासी था। वह यूपी के नेउरी के चिमनी भट्टा में काम करता था। काम के दौरान ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से शनिवार को उसकी मौत हो गई थी
पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से उसके शव को आमा झरिया स्थित उसके घर भेजा जा रहा था। उसके साथ उसी के गांव के महेंद्र कोरवा और सिगा कोरवा भी एंबुलेंस में थे। चालक ज्यों ही चिनिया के कस्तूरबा स्कूल के पास पहुंचा, उसने वहां शव को यह कहकर सड़क किनारे फेंककर निकला कि वह एंबुलेंस में तेल भरवाकर आता है। साथ आ रहे लोगों को भी उसने वहीं उतारकर शव के साथ रहने के लिए कहा। उसके बाद वह लौटा ही नहीं। थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि शव को उसके परिजनों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मृतक के परिवार वालों के साथ संपर्क किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन मिल सकेगी होम आइसोलेशन की अनुमति
Next: पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फाँसी लगा दी जान

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.