
अजय सेठ को आर्थिक मामलों के सचिव का पद
नई दिल्ली, (आरएनएस)। वित्त मंत्रालय में मंगलवार को सचिव स्तर पर फेरबदल हुई। इसके तहत आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव का जिम्मा संभाल रहे तरुण बजाज को राजस्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। तरुण बजाज के स्थान पर आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव की जिम्मेदारी अजय सेठ को दी गई है।


