Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बसपा प्रत्याशी प्रशांत राय
  • हरिद्वार

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बसपा प्रत्याशी प्रशांत राय

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

उत्तराखण्ड में सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे: गोपाल राय
क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे: प्रशांत राय

हरिद्वार। पिछले विधानसभा चुनाव मे बसपा प्रत्याशी रहे प्रशांत राय दर्जनों साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, विधायक प्रवीण कुमार, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित सदस्यता अभियान के तहत प्रशांत राय को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। प्रशांत राय का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से भाजपा व कांग्रेस में भारी बेचैनी है। जिन उम्मीदों को लेकर प्रदेश की जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया व बलिदान दिए। उत्तराखण्ड के अलग राज्य बनने के बाद बारी बारी से प्रदेश की सत्ता में आती रही भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। निराश हो चुकी उत्तराखण्ड की जनता अब विकल्प चाहती है। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में भाजपा व कांग्रेस का सशक्त विकल्प बनेगी। विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। प्रदेश में सरकार आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं जनता को उपलब्ध करायी जाएंगी। महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए प्रशांत राय को पूरा सम्मान दिया जाएगा। दिल्ली विधायक प्रवीण कुमार व प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से भी भाजपा सरकार में कोई बदलाव नहीं आया है। नये मुख्यमंत्री भी कन्फ्यूजन का शिकार भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाएंगे। कांग्रेस पहले ही खण्डित है। ऐसे प्रदेश की जनता में लगातार लोकप्रिय हो रही आप अपने काम के आधार पर चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। आम आदमी पार्टी में शामिल हुए प्रशांत राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में अगले वर्ष उत्तराखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। मोदी सरकार पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भ्रष्टाचार बढ़ा है। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य प्रगति के मार्ग से पूरी तरह भटक चुका है। युवा वर्ग आप की नीतियों से प्रभावित होकर निरंतर आम आदमी पार्टी की सम्मिलित हो रहे हैं। युवा वर्ग को साथ लेकर क्षेत्र की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर सुजीत गुप्ता, पवन ठाकुर, ब्रह्म सिंह धीमान, तनुज शर्मा अम्बरीश गिरी, जफर भारती, दिनेश ओसवाल, अनूप सिंह, सुनील लोहिया, नवीन मारिया, अजीत पाल, जूना अखाड़े के म.म.डा.उमाकात, महक सिंह, पीयूष, हेमा भण्डारी, राकेश लोहट, नवीन चंचल, ममता सिंह, अर्जुन सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समझौते के लिए बुलाकर महिला व उसके परिजनों से मारपीट
Next: चोरी की बाईक सहित चेन स्नेचर दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.