Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कोरोना के 439 नए केस, 4संक्रमितों की मौत
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 439 नए केस, 4संक्रमितों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के 439 नए मरीज मिले और चार संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 101714 पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या 1725 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 228, हरिद्वार में 85, नैनीताल में 45, यूएस नगर में 23, उत्तरकाशी में 17, टिहरी में छह, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में तीन, चमोली में दो बागेश्वर में 16 जबकि अल्मोड़ा में एक मरीज संक्रमित मिला है। शनिवार को हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में तीन जबकि महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। राज्य के अस्पतालों में इलाज के बाद 176 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिससे ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 95825 हो गई है। जबकि 2638 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.66 प्रतिशत जबकि रिकवरी रेट 94 प्रतिशत के करीब रह गया है। शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 32 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। नौ हजार के करीब सैंपल की रिपोर्ट आई और 37 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट होना बाकी है। शनिवार को हरिद्वार में भी एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया। जिसके साथ ही राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढक़र नौ हो गई है। आठ कंटेनमेंट जोन देहरादून में पहले से ही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने किया 6 अप्रैल को हड़ताल का ऐलान
Next: सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.