Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों के चालान
  • हरिद्वार

बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों के चालान

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

रूड़की। कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता नजर आ रहा है। कई लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। मास्क नहीं पहनने वाले करीब बीस लोगों के चालान काटे गए। इस दौरान कई लोग पुलिस से उलझते भी नजर आए।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने बिना मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए अभियान चलाया। मास्क नहीं पहनने वालों पर पुलिस की नजर थी। कई जगह लोग पुलिस से उलझते नजर आए। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और चालान काटा। रोडवेज बस स्टैंड, देवबंद तिराहा, झबरेड़ा तिराहा, कांवड़ पटरी सहित कई स्थानों पर पुलिस ने अभियान चलाया। शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि उनके द्वार करीब बीस चालान काटे गए। कई लोग सिफारिश के लिए भी पुलिस की फोन पर बात कराने की बात कहते रहे, लेकिन पुलिस गाइडलाइन का हवाला देते हुए चालान काटा। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। बताया कि बिना मास्क के यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Next: महिला पर धारदार हथियार से हमला कर नाबालिग बेटे को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.