Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • बीएसएनएल की संचार सेवा दुरस्त करने की मांग
  • पिथौरागढ़

बीएसएनएल की संचार सेवा दुरस्त करने की मांग

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में भारत संचार निगम लिमिटेड की संचार सेवा लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। आए दिन कनेक्टविटी ठप होने से सेवा बाधित हो रही है। इससे जिला मुख्यालय से लेकर धारचूला तक लोगों में आक्रोशित है। शनिवार को भी बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप रही, जिससे आम लोगों से व्यापारी परेशान रहे। सरकारी कार्यालयों में कामकाज खासा प्रभावित रहा। बीएसएनएल ने अपनी लचर सेवाओं से उपभोक्ताओं को खासा परेशान कर रखा है। शनिवार को भी बीएसएनएल की सेवा ने लोगों को रुलाया। मोबाइल पर नेटवर्क गायब होने के साथ ही इंटरनेट सेवा भी बाधित रही। सेवा ठप रहने से सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज खासा प्रभावित रहा। बीते कुछ समय से आए दिन कनेक्टिविटी ठप होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। साइबर कैफे संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी युवा आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन सेवा बाधित होने से लोगों में बीएसएनएल के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने कहा कि बीएसएनएल के इसी बदहाल सेवा के कारण हजारों उपभोक्ताओं ने दूरी बना ली है। बावजूद सेवा दुरस्त करने की बजाए दिन पर दिन और चरमरा रही है। आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने बीएसएनएल से संचार सेवा को दुरस्त करने की मांग की है। वहीं इस मामले में विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि केबिल कट जाने से दिक्कत हुई है। समस्या को दुरस्त किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाखनी के जंगलों में लगी आग, महिलाओं ने बुझाई
Next: श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने किया 6 अप्रैल को हड़ताल का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.