Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जाखनी के जंगलों में लगी आग, महिलाओं ने बुझाई
  • बागेश्वर

जाखनी के जंगलों में लगी आग, महिलाओं ने बुझाई

RNS INDIA NEWS 03/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में इस वक्त हर रेंज के जंगलों में आग लगी है। इस कारण पूरे वातावरण में धुंध छाई हुई है। सूरज की किरणें जमीन पर पूरी तरह नहीं पडऩे से सुबह के समय खासी ठंड हो रही है। इधर, जंगल को बचाने के लिए भगवती देवी को चढ़ाया गया जाखनी के जंगल भी धधक गए। महिलाओं ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि साजिश के तहत जंगल में आग लगाई है। ऐसे लोगों का जल्द पता लगाया जाएगा।
मालूम हो कि जाखनी के ग्रामीणों ने गत दिनों अपने पूर्वजों द्वारा संरक्षित जंगल को बचाने के लिए चिपको आंदोलन किया। इसके बाद लोनिवि ने रंगथरा-मजगांव-चौनाला मोटर मार्ग का निर्माण मजगांव से आगे रोक दिया। इससे जाखनी के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सडक़ निर्माण नहीं होने से उनके जंगल कटने बच गए। उन्हें गर्मी में पानी की समस्या से भी दो चार नहीं होना पड़ेगा, लेकिन शुक्रवार की देर शाम उनके संरक्षित जंगल में आग लग गई। आंदोलन से जुड़ी सभी महिलाएं मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने जंगल बचाने के लिए दिन-रात काम करेंगी। उन्होंने जंगल को साजिश के तहत आग लगाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस तथा वन विभाग से ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की मांग की है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह मेहता ने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इसके अलावा भी जिले के जंगल आग के हवाले हैं। इधर प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर वॉचर लगे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम के करवट बदलने से ठंड में इजाफा
Next: बीएसएनएल की संचार सेवा दुरस्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.