Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सोशल मीडिया पर बनाये गये ग्रुप से हटाने पर ग्रुप एडमिन से मारपीट
  • ऊधम सिंह नगर

सोशल मीडिया पर बनाये गये ग्रुप से हटाने पर ग्रुप एडमिन से मारपीट

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर बनाये गये ग्रुप से हटाने पर एक युवक ने साथियों संग ग्रुप एडमिन से मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने एडमिन के परिजनों से भी अभद्रता की। आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स के रहने वाले राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि सोशल मीडिया पर वह एक ग्रुप के एडमिन हैं। इस ग्रुप में कॉलोनी समेत रुद्रपुर और आसपास के कई लोग शामिल हैं। बताया कि ग्रुप पर आने वाली पोस्टों पर कुछ समय से गालीगलौज, अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल बढ़ गया था। ग्रुप के सदस्य अकसर इसकी शिकायत करते थे। उन्होंने गालीगलौज करने वालों को चिह्नित किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है। सिंह के अनुसार उन्होंने उसे ग्रुप से हटा दिया। सिंह ने बताया कि आरोपी भी ओमेक्स कॉलोनी में ही रहता है। सोमवार दोपहर वह नशे में धुत होकर अपने कुछ साथियों संग उनके घर पर आ गया और हंगामा करने लगा। विरोध पर वह घर में घुस गया और अभद्रता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से निकल गये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक और मरीन इंजीनियर गंगा में डूबे
Next: एसडीएम से अवैध निर्माण को हटाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.