Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • व्यवसायी की हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
  • नैनीताल

व्यवसायी की हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
03 (31)

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कलावती कॉलोनी चौराहे पर व्यवसायी की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपित फरार बताया जा रहा है। घटना में प्रयोग की गई स्कूटी और लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कलावती कॉलोनी चौराहे पर 26 मार्च की देर रात एक युवक भागीरथ सुयाल लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ मिला। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और मौके से नुमा खून लगा हुआ लकड़ी का डंडा बरामद किया था। मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया । घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग और संदिग्धों से सुरागकसी करने के बाद मामला उजागर हुआ। इस संबंध में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने मंगलवार को बहुद्देश्यीय पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान मामले की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलावती चौराहे के आसपास रहने वाले पवन पाल और राहुल घनेला का मृतक भगीरथ सुयाल के साथ घटना के दिन विवाद हुआ था। जिसके बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया। हत्याकांड के विवेचक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज रतूड़ी ने घटना के आरोपित राहुल घनेला को भीमताल पुल के निकट एचएमटी फैक्ट्री काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित राहुल ने बताया कि घटना के दिन 26 मार्च को मृतक भगीरथ सुयाल ने राहुल व उसके दोस्त पवन पाल के साथ कलावती कॉलोनी चौराहे पर सबके सामने मारपीट कर दी थी। उस समय वह मौके से भाग गए, थोड़ी देर में राहुल और पवन एक वजनदार फंटी लकड़ी का डंडा नुमा टुकड़ा साथ लेकर पवन की स्कूटी से भगीरथ की दुकान पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का हाथ पकड़ा और पवन पाल ने भगीरथ के सिर पर फंटी से कई बार वार किए। उसके सीने पर कई लाते मारी। मारते मारते लकड़ी की फंटी भी टूट गई। इसका एक टुकड़ा मौके पर ही छूट गया, दूसरा टुकड़ा पवन पाल अपने पास ले गया। जिसे उन्होंने रात में कहीं छुपा दिया था। इसके बाद वह स्कूटी लेकर भाग गए। इस बीच वह लोग मुक्तेश्वर धानाचुली साइड में छुपते रहे। 28 मार्च को दोनों पुलिस से बचने के लिए अलग अलग हो गए। पवन पाल भवाली से किसी बस के माध्यम से भाग गया और राहुल घनेला स्कूटी से हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर भाग निकलने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लि या गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है। जबकि फरार अभियुक्त पवन पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें खोजबीन में लगी हुई है। इस मौके पर एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा, एसपी सिटी जगदीश चंद्र समेत कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Next: बाढ़ राहत दल और जल पुलिस की ट्रेनिंग को बनेगा 2 बीघा जमीन में स्वीमिंग पूल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.