Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 30/03/2021
rns featured image new

काशीपुर। काशीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सोमवार शाम बांसखेड़ा में हुआ। एक युवक को एलडी भट्ट और दूसरे को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा निवासी 26 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र रामभरोसे सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे टांडा उज्जैन स्थित अपनी ससुराल बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बांसखेड़ा में गिन्नीखेड़ा गांव के निवासी 23 वर्षीय संजीव और उसकी बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उठाकर कर पुलिस की मदद से एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजीव की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। स्वजन घायल संजीव को लेकर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया और मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन उसके शव को घर ले गए। मृत्यु प्रमाण पत्र न होने के चलते संजीव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। बताया जा रहा है कि संजीव की शादी नहीं हुई थी। उसकी मां भी विकलांग है। संजीव मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर करता था। दूसरी ओर पोस्टमार्टम हाउस पर गजेंद्र के स्वजनों ने बताया कि वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसका एक साढ़े तीन साल का बेटा है और पत्नी गर्भवती। मृतक गांव में ही वाहनों धुलाई करके जीवन यापन किया करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता का जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव
Next: व्यवसायी की हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.