Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की एडवांस बुकिंग शुरू
  • देहरादून

चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की एडवांस बुकिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना के बावजूद चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। मई में शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने एडवांस बुकिंग शुरू करा दी है। अकेले जीएमवीएन को ही दो करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। जबकि प्राइवेट होटलों की संख्या अलग है। इससे चार धाम यात्रा से जुड़े होटल कारोबारी उत्साहित हैं। बुकिंग की ये स्थिति तब है, जबकि देश में कई राज्यों में कोरोना तेजी से लौटा है। यदि कोरोना पर नियंत्रण होता है, तो बुकिंग की ये संख्या रिकॉर्ड स्थिति में पहुंचना तय है। अभी भी उत्तराखंड की स्थिति कोरोना संक्रमण के लिहाज से बेहतर है। पर्यटक यहां आ भी रहे हैं। पिछली बार भी तमाम बंदिशों, सख्ताई के बावजूद साढ़े चार लाख के करीब श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए थे। जबकि 2019 में यही संख्या 32 लाख के करीब थी। इस बार पर्यटन विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल से सही रहने की संभावना है। जीएमवीएन की दो करोड़ रुपये की इस बुकिंग को इसी बेहतर स्थिति से जोडक़र देखा जा रहा है।

कोरोना के हालात थमे तो बढ़ेगी बुकिंग: अभी चार धाम यात्रा मई में शुरू होनी है। श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई, श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई और श्री बदरीनाथ धाम के कपार्ट 18 मई को खुलने के साथ ही दस मई को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे।

पिछली बार लौटानी पड़ी थी एडवांस बुकिंग: चार धाम को लेकर पिछली बार भी एडवांस बुकिंग का आंकड़ा चार करोड़ तक पहुंच गया था, लेकिन 22 मार्च को अचानक लॉकडाउन लगने के बाद स्थिति बिगड़ गई थी। जल संस्थान को बुकिंग लौटानी पड़ी। नये नये पैकेज लाने पड़े। बुकिंग को अगले कई वर्षों तक के लिए विस्तार दिया गया।
अभी चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की एडवांस ऑनलाइन बुकिंग चल रही है। जो दो करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यदि इस बार सभी कुछ सामान्य चलता रहा, तो इस बार नया रिकॉर्ड भी बनेगा। -जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जीएमवीएन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठंड में अलाव न जलाने पर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी
Next: महाकुंभ के बैरागी कैंप क्षेत्र में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.