Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नदी किनारे बेहोश मिली महिला की इलाज के दौरान मौत
  • बागेश्वर

नदी किनारे बेहोश मिली महिला की इलाज के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

मृतका के भाई व मां ने की ससुराल पक्ष पर बेटी को मरवाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी के किनारे एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली। आसपास लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। मृतका के भाई ने उसके ससुरालियों पर बहन को मारने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक भी हुई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नुमाईशखेत से लगे सरयू नदी किनारे 30 साल की हेमा देवी पत्नी हयात चंद्र निवासी ग्राम पोलिंग कपकोट बेहोश अवस्था में मिली। जिसे आसपास के लोग जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु गई है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतका के माइके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए। उनमें तीखी नोकझोक भी हुई। मृतका के भाई दीपक कुमार व मां कांति देवी ने ससुराल पक्ष पर बेटी को मरवाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मृतका का पति पुलिस में तैनात है। इस वक्त वह कुंभ ड्यूटी में हरिद्वार गया है, जबकि मृतका के दो बच्चे हैं। पोथिंग में ससुराल में ही रहती थी। एक लडक़ा चार साल का जबकि एक लडक़ी दो महीने की है। मृतका के ससुर प्रेम राम ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि परिवार में सभी सदस्य साथ में रहते थे। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मामले में किसी ने भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है, अलबत्ता पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना में तेजी से बढ़े संक्रमण के आंकड़े ने फिर डराया
Next: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का गला रेतकर की थी आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.