Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का गला रेतकर की थी आत्महत्या
  • हरिद्वार

पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का गला रेतकर की थी आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

रुडकी। पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद का चाकू से गला रेतकर आत्महत्या की थी। लेकिन वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतकों के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खटका में सुशील (33) पुत्र सहेंद्र अपनी पत्नी पूनम (30) और 12 वर्षीय पुत्र वंश के साथ रहता था। 10 मार्च को पुत्र घर से बाहर गया हुआ था, लेकिन दंपति घर पर थे। दोपहर को सुशील के साले जितेंद्र ने फोन किया तो काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ था। अनहोनी की आशंका पर जितेंद्र घर पहुंचा था। लेकिन मेन दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी थी। किसी तरह जितेंद्र छत के रास्ते घर के अंदर गया, घर में सुशील और पूनम के खून से लथपथ शव मिले थे। पास में ही एक चाकू पड़ा था। शोर-शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा था। दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। फॉरेंसिक की टीम ने भी दंपति के घर से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए थे। जितेंद्र ने भी तहरीर देकर बताया था जीजा सुशील काफी समय से डिप्रेशन में थे। घटना के दिन बहन पूनम का फोन आया था। पूनम ने बताया था कि सुशील हाथ में चाकू लिए घूम रहा है। एक बार तो चाकू को छीनकर रख दिया था। कुछ समय बाद हाथ में रस्सी लेकर घूमने लगा था। अनहोनी की आशंका पर घर पहुंचा था तो जीजा और बहन के शव मिले थे। सीओ रुडक़ी बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुशील ने पहले पूनम की हत्या की, जिसके बाद खुद का गला रेतकर आत्महत्या की है। परिजनों ने भी बताया है कि सुशील काफी समय से डिप्रेशन में था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नदी किनारे बेहोश मिली महिला की इलाज के दौरान मौत
Next: ट्रक की टक्कर से कार सवार व्यापारी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.