Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना में तेजी से बढ़े संक्रमण के आंकड़े ने फिर डराया
  • राष्ट्रीय

कोरोना में तेजी से बढ़े संक्रमण के आंकड़े ने फिर डराया

RNS INDIA NEWS 24/03/2021
rns featured image new

पिछले 24 घंटों में 47,262 नए मरीज, मौतों के आंकड़े न भी पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली, 24 मार्च (आरएनएस)। देश में बीते एक साल से कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू हो गया है। देश में लॉकडाउन जैसे हालात नजर आ रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट के एक दिन बाद बुधवार को रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 47,262 नए मामले आए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर आज 275 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 47,262 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,17,34,058 पहुंच गए हैं। कोरोना संक्रमण के यह आंकड़ा पांच महीने में सर्वाधिक हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 275 लोगों की जान गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,60,441 पहुंच गई है। बता दें कि कोरोना के दैनिक मरीजों और संक्रमण से मरने वालों की संख्या में मंगलवार की तुलना में आज भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को 40,715 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं और 199  लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 23,907 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,12,05,160  मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आधी से भी कम हो गई है। वहीं पिछले कई महीनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले मार्च में एक बार फिर तीन लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि इससे पहले सक्रिय मामले लगातार दो लाख से नीचे बने हुए थे। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3,68,457  हैं।  मंत्रालय के अनुसार देश में दुनिया का सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। अब तक 5,08,41,286 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों में नहीं हुई कोई मौत
कोरोना ने बीते साल देश और दुनिया में जमकर तबाही मचाई और इस साल जब दैनिक केस घट रहे थे तो अचानक से बढ़े मामलों ने डराना शुरू कर दिया है। वहीं देश के 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इसमें ओडिशा, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, दादरा और नगर हवेली, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधवा महिलाओं को दिया आजीवन पेंशन का आश्वासन
Next: नदी किनारे बेहोश मिली महिला की इलाज के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.