Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत में आज से बारिश शुरू होने की उम्मीद : मौसम विभाग
  • राष्ट्रीय

पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत में आज से बारिश शुरू होने की उम्मीद : मौसम विभाग

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 21 मार्च (आरएनएस)। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में आज यानी 21 मार्च से बारिश शुरू होने की उम्मीद है। इन इलाकों में सोमवार से अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी कमी आएगी।
उत्तर-पूर्व भारत में भी हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी का कहना कि मध्यप्रदेश, विदर्भ (महाराष्ट्र) और छत्तीसगढ़ में रविवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही बिजली गिरने और गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की आशंका है।
वहीं, उत्तर भारत से आने वाली हवाएं भी गर्मी से राहत दिलाएंगी। मौसम के करवट लेने से इस पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने इस बार अधिक गर्मी पडऩे के साथ अधिक बारिश की भी संभावना जताई है।
वहीं राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इससे दिल्लीवासियों को सूरज की तेज तपिश से राहत मिलेगी। बारिश के कारण इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण रात के समय भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान में भी रविवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। यह सर्कुलेशन 24 मार्च तक हरियाणा की ओर रुख करेगा।
स्काईमेट वेदर के अनुसार मध्य भारत पर जारी बारिश की गतिविधियां अब कुछ कम हो सकती है। हालांकि, मध्यप्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना कायम है। इसके अलावा मध्य भारत में 22 और 23 मार्च से बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेंगी। जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ बारिश सोमवार सुबह से शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे पश्चिमी हिमालयी राज्यों के अधिकांश हिस्सों में बारिश बढ़ जाएगी।
बता दें, मध्यप्रदेश में तीन दिनों से लगातार शाम को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश हो रही है। शुक्रवार शाम को भी तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की आशंका जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन पंचायतें उत्तराखण्ड में वनों की सजग प्रहरी: डीएफओ
Next: हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाए मंदिरों में बैनर फ्लैक्स.. गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.