Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कल जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र
  • राष्ट्रीय

कल जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

पश्चिम बंगाल चुनाव

नई दिल्ली (आरएनएस)। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है और राज्य में अपनी सत्ता जमाने के लिए राजनैतिक पार्टियां हर संभव प्रयास कर रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। वहीं बंगाल में चुनाव से पहले टीएमसी ने चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों में बदलाव किया है। वहीं टीएमसी को एक और झटका देते हुए पार्टी के सांसद शिशिर अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सारदा घोटाला मामले में टीएमसी सांसद मदन मित्रा प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे हैं। इसके अलावा आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम में चुनावी रैली की।
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 21 मार्च को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इसकी जानकारी दी और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के लिए चुनावी घोषणापत्र का एलान करेंगे। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, वैसे-वैसे राजनैतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी कॉलेज के छात्रों के साथ भी बातचीत करेंगे और चाय के बागानों में काम करने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे। इधर चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार को लगातार झटके मिलते जा रहे हैं। अब शिशिर अधिकारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा में बंद होंगे 25 से कम बच्चों वाले 1057 सरकारी स्कूल
Next: दुर्घटना दावों के निस्तारण हेतु ऑनलाइन प्लेटफार्म बनाए केंद्र सरकार : सुप्रीम कोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.