Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर में घुसकर बंदूक की नोक पर लूट व किशोरी से दुराचार
  • हरिद्वार

घर में घुसकर बंदूक की नोक पर लूट व किशोरी से दुराचार

RNS INDIA NEWS 10/03/2021
rns featured image new

रुडकी। हथियारों के बल पर महिलाओं को घर में घुसकर आतंकित कर लूटपाट करने तथा बंदूक की नोक पर किशोरी के साथ दुराचार, महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपों में पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लंढौरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पंद्रह जनवरी को वह अपने पुत्र के साथ काम करने के लिए बिहार चला गया था। घर में उसकी दो नाबालिग बेटियां और उसकी पत्नी मौजूद थे। आरोप है कि 22 जनवरी की शाम को दो नकाबपोश हाथों में तमंचे लहराकर उनके घर में घुसे। तमंचे के बल पर आतंकित कर उनके परिवार को अपने काबू में कर लिया। आरोप है कि उसकी पत्नी से अलमारी की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने पर मारपीट कर गोली मारने की धमकी दी। अलमारी में रखे सत्तर हजार, सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। पत्नी तथा बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। एक आरोपी ने उसकी एक पुत्री को तमंचे के बल पर आतंकित कर दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। जब वह बिहार से घर लौटा तो उसने तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी शावेज निवासी ग्राम नेहंदपुर सुल्तानपुर तथा उसका एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर लूट, दुराचार, अश्लील हरकतें करने, पोक्सो अधिनियम तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झगड़े के बाद पत्नी ने तेजाब तो पति ने गटका कीटनाशक
Next: तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.