Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनैतिक देह व्यापार में दो गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

अनैतिक देह व्यापार में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र से पुलिस ने एक नाबालिग के साथ अनैतिक देह व्यापार कर रहे दो लोगों को पकड़ा है। पीडि़त बालिका को पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया है। आरोपी किराये पर कमरा लेकर देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीते दिवस पुलिस को सूचना मिली भूरारानी क्षेत्र में कुछ लोग नाबालिग के साथ अनैतिक देह व्यापार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए भूरारानी रवाना हो गई। भूरारानी के किराये के मकान में एक नाबालिग के साथ अनैतिक देह व्यापार कर रहे दो लोगों को मौके से पकड़ा लिया। पकड़े गये हंस कॉलोनी निवासी राकेश रोशन और ट्रांजिट कैंप निवासी जितेंद्र कुमार ने पूछताछ में बताया वह एक हजार से लेकर 1500 रुपये में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर दोनों आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया। इधर, मेडिकल परीक्षण के बाद पीडि़त बालिका को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, चाइल्ड हेल्प लाइन के अधिकारी बालिका से पूछताछ करने में जुटे हैं।
शायरा बानो बालिका से ले रही है जानकारी: घटना के बाद बालिका काफी डर गई थी। बालिका पुलिस को कुछ भी बताने से कतरा रही थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो को दी। सूचना पर पहुंची महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बालिका से पूछताछ की। पूछताछ में बालिका ने अपनी उम्र 15 वर्ष बतायी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामूहिक विचार के बाद ही होता है भाजपा में फैसला: त्रिवेंद्र
Next: सार्वजनिक स्थल पर नशा कर रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.