Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पत्नी और बेटे से हुई धक्कामुक्की में व्यक्ति की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी और बेटे से हुई धक्कामुक्की में व्यक्ति की मौत

RNS INDIA NEWS 02/03/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। शराब पीने को लेकर पत्नी और बेटे से हुये झगड़े के दौरान धक्कामुक्की में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गयी थी। जानकारी के अनुसार, ग्राम सुंदरपुर निवासी राम प्रसाद वर्मन (45) मंगलवार को अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। उसके सिर पर चोटों के निशान थे। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि रामप्रसाद शराब का लती था। इसके चलते उसका आयेदिन पत्नी और बेटे से झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी शराब पीकर आने पर पत्नी-बेटे से उसकी कहासुनी हुयी। इस दौरान धक्कामुक्की में उसका सिर दीवार से जा टकराया और वह चोटिल हो गया। परिजनों ने घर पर ही मरहम पट्टी के बाद उसे बरामदे में बिस्तर पर सुला दिया। सुबह तक उसकी मौत हो गयी। अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। मामला शराब को लेकर हुई कहासुनी में दीवार से सिर टकरा जाने से मौत होना बताया गया है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चेहरे और गले पर भी मिले चोट के निशान: रामप्रसाद की मौत को लेकर गांव के लोगों का अलग-अलग मत व्यक्त कर रहे हैं। उप प्रधान सुब्रत कुमार ने बताया कि उन्हें रामप्रसाद के नशे में सडक़ पर गिरने और सिर पर चोट लगने की जानकारी मिली थी। बताया कि उसके चेहरे और गले पर भी चोट के निशान हैं। इसे लेकर गांव में चर्चाएं तेज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नाटकखोला में लगी आग को सभासद एवं स्थानीय नागरिकों ने तत्परता से बुझाया
Next: सीएम ने दिए दिवालीखाल घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.