Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनेगी: सीएम
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

चौखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनेगी: सीएम

RNS INDIA NEWS 28/02/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने द्वाराहाट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो जायेंगे। इस अवधि में राज्य सरकार द्वारा सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन के क्षेत्र में अनेक प्रयास किये हैं। महिलाओं के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। राज्य सरकार द्वारा महिलाओ को पैतृक सम्पत्ति में सह खातेदारी दी गयी है जिससे आने वाले समय में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा 2200 से अधिक डाक्टर की तैनाती के साथ 765 डाक्टर व 2500 नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चौखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आने वाले समय में पर्यटको के लिये आर्कषण का केन्द्र बनेगी साथ ही स्थानीय लोगों के लिये रोजगार के नये अवसर पैदा करेगी जिससे आस-पास के क्षेत्र का विकास होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व के दिन पूरे प्रदेश में सभी लोगों द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि साल भर में होने वाले पौध रोपण को इस वर्ष हरेला के दिन एक साथ पूरे प्रदेश में वृहद रूप से पौध रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यहां की ऐपण कला अब घर तक नहीं रह जायेगी इस कला को देश-विदेश तक पहचान दिलाने के लिये हम प्रयासरत है। इसी वर्ष में ऐपण व हस्तशिल्प का कार्य करने वाले लोगों के लिये 05 करोड़ रूपये का बजट प्राविधानित किया जायेगा जिससे ऐसी कलाओं को संरक्षित किया जा सके। ऐपण से बनने वाले चीजों के विपणन के लिये देहरादून में विश्वस्तरीय सेन्ट्रर ऑफ एक्सलेंस इम्पोरियम बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अभिनव प्रयास किये जा रहे है 500 विद्यालयों को वर्चुअल क्लासों से जोड़ दिया गया है 600 विद्यालयों में यह प्रक्रिया गतिमान है, जिससे आने वाले समय में कुछ अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। प्राइमरी स्तर के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को क्लब किया जा रहा है। क्लब करने के बाद प्रत्येक स्कूल में कम से कम पांच-पांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे और इन स्कूलों में स्कूल वैन के जरिए छात्र छात्राओं को घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था की जायेगी। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में की गयी 90 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात के लिये क्षेत्रीय जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कई विकास के कार्य किये जा रहे है जो शीध्र ही पूर्ण हो जायेगें। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 01 हजार करोड़ के विकास कार्य हो चुके है। उनका प्रयास है कि अब प्रत्येक तोक तक सडक़ पहुॅचायी जाय। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, कुमांयू कमिश्नर अरविन्द सिंह ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, अपर सचिव मुख्यमंत्री व महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: उत्तराखण्ड में कोरोना के 43 नए मरीज मिले

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.