
विकासनगर(आरएनएस)। श्री सनातन धर्म सभा विकासनगर की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा नगर कान्हा के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम करीब 3:30 बजे सनातन धर्म मंदिर से हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री ठाकुरजी को भव्य पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। पालकी के आगे श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के साथ भगवान राम, भगवान शिव और विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने और भगवान श्रीकृष्ण की पालकी के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में श्री सनातन धर्म सभा के रविंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पंकज गुप्ता, पं. रामचंद्र पैन्यूली, रोहित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु शामिल रहे। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार रोशन नेगी, नीरज अग्रवाल, संजय किशोर महेंद्रु, सुरेंद्र मित्तल, हरीश अरोड़ा, दीपक जैन, हिमकर गुप्ता, नवनीत गर्ग, मनोज अग्रवाल, राज कुमार जैन, अमित अग्रवाल, पियूष गुप्ता, अमित प्रकाश, अनिक प्रकाश, अलिंद अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पंकज गोयल, सीमा अग्रवाल, शोभा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में सहभागिता की।समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की।

