Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सेना में भर्ती हेतु कोविड टेस्ट को आए युवाओं ने सड़क पर दिया धरना
  • बागेश्वर

सेना में भर्ती हेतु कोविड टेस्ट को आए युवाओं ने सड़क पर दिया धरना

RNS INDIA NEWS 25/02/2021
rns featured image new

बागेश्वर। सेना में भर्ती के लिए कोविड जांच कराने आए युवाओं ने जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के विरोध में नारेबाजी की और सडक़ पर धरने पर बैठ गए। इससे जिला अस्पताल सडक़ पर कुछ समय के लिए जमा लग गया। तहसील प्रशासन के बीचबचाव में आने के बाद मामला शांत हो सका। युवा जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर आक्रोशित हो गए। रानीखेत में आयोजित कुमाऊं रेजीमेंट की भर्ती के लिए युवाओं मे गजब का जज्बा दिख रहा है। पिछले एक सप्ताह से वह लगातार तैयारियां में लगे हुए हैं। उन्हें सेना में भर्ती के लिए कोविड टेस्ट कराना है। 27 फरवरी को भर्ती आयोजित होनी वाली है। जिला अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए लंबी कतार लग रही है। गुरुवार को 24 फरवरी को जांच कराने वाले भी रिपोर्ट लेने पहुंच गए। इससे जिला अस्पताल में काफी भीड़ उमड़ गई। एक हजार से अधिक युवा एक साथ पहुंचने पर जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। युवाओं ने कहा कि उन्हें कोविड टेस्ट के लिए पहले लाइन लगानी पड़ी। 25 फरवरी को उन्हें रिपोर्ट लेने के लिए बुलाया गया था, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल रही है। गुस्साए युवाओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पहले से यहां व्यवस्थाएं सुदृढ़ करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वह सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करना चाहते हैं। यदि उन्हें कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट समय से नहीं मिली तो उनके सपने अधूरे रह जाएंगे। इस दौरान कमल सिंह, पवन सिंह, मनोज सिंह, सुंदर सिंह, पूरन सिंह, विमल कुमार, चंदन, हिमांशु, करन, विशाल आदि युवाओं ने कहा कि अस्पताल सडक़ को वन-वे किया जा सकता था। कोविड टेस्ट के लिए पर्ची बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गई है और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 सूत्रीय मांगों पर मनरेगा कर्मियों ने की कलमबंद हड़ताल
Next: सोशल मीडिया और ओटीटी के लिए बनाए नए नियम

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.