Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। अडानी गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति के साइबर ठगों ने 1.71 लाख रुपये उड़ा लिए। ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी अय्यूब हसन पुत्र शौकत हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को उनके मोबाइल पर अडानी गैस के नाम से एक व्हाट्सएप संदेश आया। इसमें बिल जमा न होने पर रात तक गैस कनेक्शन काटने की बात कही गई थी। संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद दूसरे नंबर से कॉल आई।कॉल करने वाले ने खुद को अडानी गैस का अधिकारी बताते हुए बिल अपडेट कराने की प्रक्रिया समझाई। इसी दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर उनके दो खातों से 76 हजार और 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 76 हजार रुपये एक अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए, जहां से कुछ राशि बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट स्थित एटीएम से निकाली गई। ट्रांजिट कैंप कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होम स्टे में विवाहिता मृत, युवक भी मिला बेसुध
Next: देवर गांव में हुए हत्याकांड के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.