Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो
  • हरिद्वार

ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, छिटककर बाहर गिरे यात्री, वायरल हुआ वीडियो

RNS INDIA NEWS 12/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। धर्मनगरी के दूधाधारी चौक के पास एक ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार यात्री सड़क पर छिटककर गिर पड़े। घटना के समय ऑटो और बैटरी रिक्शा में कई यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में कई यात्री सवार थे, और दूधाधारी चौक के पास दोनों आमने सामने आ गए और तेज आवाज के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो और बैटरी रिक्शा में बैठे यात्री सड़क पर गिर पड़े। नीचे गिरे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों की मदद की। हादसे में नीचे गिरे यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं। महिलाओं समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगीं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों वाहन तेज स्पीड में थे और यात्रियों को पता भी नहीं था कि उनके साथ पलभर में भयंकर हादसा हो जाएगा। अचानक से ही दोनों वाहनों में जोरदार आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री सड़क पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि यात्रियों के अलावा बैटरी रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूधाधारी चौक क्षेत्र में दिनभर भारी यातायात रहता है। ऐसे में ऑटो और बैटरी रिक्शा वाले क्षमता से अधिक सवारियां भर लेते हैं। पैसों के लालच में उनकी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पंचायत महुआडाबरा के कांग्रेस सम्मेलन में एकजुटता पर जोर
Next: चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.