Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घरेलू हिंसा मामले में पत्नी के पक्ष में एकपक्षीय फैसला
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पत्नी के पक्ष में एकपक्षीय फैसला

RNS INDIA NEWS 07/07/2026
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। न्यायिक मजिस्ट्रेट जतिन मित्तल ने घरेलू हिंसा के एक मामले में महिला अफसाना के पक्ष में एकपक्षीय फैसला सुनाया है। अदालत ने माना कि उपलब्ध साक्ष्यों से पहली नजर में यह साबित होता है कि महिला के साथ घरेलू हिंसा, दहेज के लिए प्रताड़ना और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न हुआ। अफसाना ने अदालत को बताया कि उसका निकाह 20 दिसंबर 2021 को साजिद के साथ हुआ था। शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये और अन्य सामान की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर गर्भावस्था के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में समझौता हुआ, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। बेटे के जन्म के बाद भी स्थिति नहीं बदली और मई 2023 में उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में फोन पर तीन तलाक दिया गया और हलाला के लिए दबाव बनाया गया। मामले में अदालत ने पति और अन्य पक्षों को नोटिस भेजे, लेकिन उनके पेश नहीं होने पर 9 अप्रैल 2025 को एकपक्षीय कार्रवाई की गई। महिला संरक्षण अधिकारी की रिपोर्ट, पीड़िता के शपथपत्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने महिला के आरोपों को सही माना। हालांकि, अदालत ने मासिक भरण-पोषण की नई मांग खारिज कर दी, क्योंकि परिवार न्यायालय पहले ही 27 जनवरी 2025 को पत्नी और बेटे के लिए 7,000 रुपये प्रतिमाह अंतरिम भरण-पोषण तय कर चुका है। अदालत ने आदेश दिया कि पति पत्नी और बेटे के साथ किसी भी तरह की घरेलू हिंसा नहीं करेगा। उन्हें रहने के लिए साझा घर उपलब्ध कराएगा। यदि ऐसा संभव नहीं है तो हर महीने 5,000 रुपये किराया देगा। इसके अलावा मानसिक पीड़ा और मुकदमे के खर्च के लिए एक लाख रुपये एक महीने के भीतर देने होंगे। साथ ही महिला का पूरा स्त्रीधन लौटाना होगा, अन्यथा उसकी जगह एक लाख रुपये एकमुश्त देने होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ 16 दिनों का क्रमिक अनशन
Next: मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.