Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जिला पंचायत सदस्य प्रदेश संगठन की रविवार को आयोजित ऑनलाइन बैठक में जिला पंचायतों का बजट घटाए जाने पर सदस्यों ने गहरा आक्रोश जताया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार ने 15वें वित्त आयोग के तहत जिला पंचायतों को केंद्रीय वित्त से मिलने वाली 15 प्रतिशत धनराशि को 16वें वित्त आयोग में घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने इस निर्णय पर रोष व्यक्त करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। बैठक में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट्स) निर्धारित करने की मांग भी उठाई गई। सदस्यों का कहना था कि पर्वतीय क्षेत्रों में निर्माण सामग्री के परिवहन पर अधिक खर्च आता है, लेकिन विभागीय माप पुस्तिका और भुगतान में इसका समुचित प्रावधान नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। सदस्यों ने जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि करने और विधायक निधि की तर्ज पर प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को समान रूप से विकास निधि उपलब्ध कराने की भी मांग की। बैठक में जिला योजना समिति में बाहरी जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों का कहना था कि जिला योजना समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधायक, सांसद और क्षेत्र पंचायत प्रमुख विकास कार्यों के लिए बजट की मांग करते हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत की बैठकों में विशेष आमंत्रित सदस्य होने के बावजूद उन्हें कोई वित्तीय अधिकार या सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने जिला योजना समिति में जिला पंचायत सदस्यों की प्राथमिक भूमिका सुनिश्चित करने और अनावश्यक हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में जिला योजना समिति के गठन में हो रही देरी पर भी रोष व्यक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों से जिला पंचायतों के बजट में वृद्धि, वित्तीय अधिकारों के विस्तार और अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी करने का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। बैठक में राजेंद्र सिंह रागढ़, अंजलि जोशी, पूनम कैंतुरा, विजया कोरंगा, भास्कर बोरा, हुकुम भंडारी और चरणजीत सिंह चन्नी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या
Next: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
  • आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.