Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.21.03_11zon

अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने शनिवार को अपना 103वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने कुंदन हाउस में पूजा-अर्चना और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद संस्थान परिसर में लगाए गए कृषि एवं अनुसंधान स्टॉलों का अवलोकन किया गया। मुख्य समारोह में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने बताया कि संस्थान ने ‘वीएल त्रिपोषी’ और ‘वीएल सुपोषिता’ जैसी बायो-फोर्टिफाइड मक्का, ‘वीएल मंडुआ-410’, ‘वीएल लहसुन-2’ तथा ‘वीएल मक्का शेलर’ जैसी उन्नत किस्मों एवं तकनीकों का विकास किया है। उन्होंने बताया कि 52 वर्षों के दीर्घकालिक शोध से सोयाबीन-गेहूं फसल प्रणाली की उत्पादकता में 4.6 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। संस्थान जैविक कीट प्रबंधन, हींग की खेती और जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों पर भी प्रभावी कार्य कर रहा है। ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से 90 कार्यक्रमों में 3,025 किसानों, जिनमें 1,616 महिला कृषक शामिल हैं, को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने कहा कि विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने देश को संकर मक्का, बेबीकॉर्न, सफेद मंडुवा, चेरी टमाटर सहित कई महत्वपूर्ण कृषि प्रजातियां देकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कृषि में मूल्य संवर्धन, जैविक संसाधनों के संरक्षण और निर्यात उन्मुख अनुसंधान पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अवलोकितेश्वर सेन ने ‘डिवाइन सोल–बोशी सेन एवं गर्ट्यूड इमरसन सेन’ विषय पर स्मृति व्याख्यान दिया। पूर्व निदेशक डॉ. जे.सी. भट्ट, राष्ट्रीय पर्यावरण हिमालयी संस्थान के निदेशक डॉ. आई.डी. भट्ट, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी तथा रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने भी संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पर्वतीय कृषि में इसके योगदान को उल्लेखनीय बताया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रकाशन ‘कृषक दिग्दर्शिका 2026-27’ का विमोचन किया गया। प्रगतिशील कृषकों, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों, उत्कृष्ट शोधपत्रों के लेखकों तथा विभिन्न उन्नत किस्मों के विकासकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही वीएल मक्का शेलर के विपणन के लिए मैसर्स पराशर एग्रोटेक बायो प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। अपराह्न सत्र में ‘हिमालयी कृषि का पुनरुद्धार: प्रौद्योगिकी-आधारित परिवर्तन का रोडमैप’ विषय पर विशेषज्ञ पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें देशभर के कृषि वैज्ञानिकों, पूर्व कुलपतियों, निदेशकों और विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, आधुनिक तकनीक, कृषि-व्यवसाय मॉडल तथा किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर मंथन किया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व निदेशक, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी, प्रगतिशील किसान तथा औद्योगिक भागीदार प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
Next: स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.