Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में विधानसभा बागेश्वर एवं कपकोट से संबंधित मुख्यमंत्री की कुल 119 घोषणाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति, कार्य प्रगति तथा लंबित मामलों की जानकारी ली गई।बैठक के दौरान विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा शासन एवं विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक योजना की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को बेहतर समन्वय, दक्षता, गुणवत्ता और स्मार्ट वर्क के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश सिंह रावत सहित विभिन्न अभियंत्रण विभागों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड
Next: अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सफाई कर्मचारियों ने किया शाम की पाली का बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.