Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। इस्लामनगर की एक महिला ने सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड पर धोखाधड़ी कर उसके और उसके पति के आधार कार्ड व वोटर आईडी का इस्तेमाल कर 45 हजार रुपये का लोन स्वीकृत कराने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस्लामनगर वार्ड-4 निवासी मैजाब बी पत्नी गुड्डू ने तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड से लोन लिया था। उस दौरान कंपनी ने उनका और उनके पति का आधार कार्ड एवं वोटर आईडी भी जमा कराई थी।
कंपनी से लिया गया लोन उन्होंने चुका दिया था। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 में उन्होंने बंधन बैंक में लोन के लिए आवेदन किया। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम पर सैटिन क्रेडिट केयर लिमिटेड में एक और लोन चल रहा है। आरोप है कि कंपनी ने उनके और उनके पति के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी से 45 हजार रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कंपनी के खटीमा शाखा प्रबंधक, इस्लामनगर वार्ड-4 निवासी अब्दुल हसन और उनकी पत्नी मेराज बेगम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Next: कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.