Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मानसून सीजन को लेकर आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण, कंट्रोल रूम की स्थापना, विभागीय नोडल अधिकारियों की तैनाती, जेसीबी और डोजर की व्यवस्था, खाद्यान्न एवं दवाओं का अग्रिम भंडारण तथा वैकल्पिक मार्गों की पहचान जैसे कार्य पूरे किए जा चुके हैं। समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव डॉ. पांडे ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मानसून स्वयं आपदा नहीं है, बल्कि इसके दौरान होने वाले भूस्खलन, बाढ़ और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियां चुनौती बनती हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन प्रशासन का रिस्पांस टाइम न्यूनतम होना चाहिए ताकि प्रभावित लोगों तक राहत और आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंच सकें। उन्होंने सभी विभागों को टीम वर्क की भावना से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का प्रभावी ढंग से सामना सामूहिक प्रयासों से किया जा सकता है। प्रभारी सचिव ने लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, पूर्ति, विद्युत, जल संस्थान और सिंचाई विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून अवधि में सड़कों को शीघ्र खोलने, अस्पतालों में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रखने, नदी-नालों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी तंत्र सक्रिय रखने को कहा। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सुझाव भी लिए और क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। साथ ही आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल आयोजित करने तथा संचार व्यवस्था, वायरलेस सेट और सैटेलाइट फोन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Next: समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0009
  • अल्मोड़ा

नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.