Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। यूपी के गैंगस्टर समेत दो आरोपी गिरफ्तार करते हुए कैंट कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। गैंगस्टर के खिलाफ लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 10 केस दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 50 हजार रुपये की नगदी और वारदातों में इस्तेमाल दिल्ली नंबर की कार बरामद की गई है। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते नौ जून को पंडितवाड़ी निवासी मनोज कुमार गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व अन्य सामान चोरी किया गया था। इससे पहले सात जून की रात राजपुर रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला काटकर वहां से नगदी व बीयर-शराब की बोतलें चोरी हुई थीं। कैंट पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दिल्ली नंबर की एक बलेनो कार संदिग्ध पाई गई। सोमवार को चेकिंग के दौरान आईएमए के पास मिट्ठी बेहड़ी से इस कार को पकड़ा गया। कार सवार युवकों की पहचान आमिर (29) और तुषार (18) निवासी मंडोला, लोनी (गाजियाबाद) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों से दो दुकान में चोरी का पता लगा। उन्होंने बताया कि वे दून में वारदातों को अंजाम देकर गाजियाबाद भाग गए थे। वारदात में दो अन्य आरोपी भी साथ थे। अब दोबारा फिर वारदात की फिराक में आए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार सीज कर दी है। गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों आश मोहम्मद उर्फ आशु और कार्तिक की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दोनों से 50 हजार रुपये नगदी बरामद की है। आमिर पर आगरा, बदायूं, हापुड़, गाजियाबाद और देहरादून में कुल 10 केस दर्ज हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
Next: राशिफल 16 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.