Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में मसूरी में होम स्टे में ठहरी इंजीनियर महिला की मौत हो गई। मसूरी पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। सोमवार को कोतवाली मसूरी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कियाना होम स्टे, टिपरीधार, मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर एक कमरे में दंपति ठहरे थे। महिला की हालत गंभीर है, जो हलचल नहीं कर रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी देवेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी मास्टर ब्लॉक, मधुबन रोड, नियर चादर विला, शकरपुर वारमल ईस्ट नई दिल्ली हाल पता डी 2 टावर -13 किदवई नगर ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई। कमरे का निरीक्षण के दौरान फील्ड यूनिट ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की। टीम ने सैंपल कब्जे में लिए गए। बेड की चादर पर रक्त फैला हुआ था। कमरे में दो खाली शराब की बोतल व अन्य खाद्य सामग्री भी मिली। पी राधा के पति ने पुलिस को बताया कि दोनों ने रात्रि में शराब का सेवन किया था। दोनों का विवाह 8 नवम्बर 2025 को हुआ था। दोनों आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं, जिसमें पति पुणे एवं महिला गुरुग्राम में कार्यरत थीं। इंस्पेक्टरदेवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पी राधा अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आए थे । 14 जून की रात्रि लगभग 11:30 बजे दंपति मसूरी क्षेत्र में होम स्टे में पहुंचे थे। दोनों ने रात्रि में शराब का सेवन किया और रात्रि लगभग 3:30 बजे सो गए थे। सौम्या श्रीचरण ने बयान दिया कि सुबह उठकर देखने पर उसकी पत्नी के नाक से रक्त निकला हुआ था। मृत्यु के कारणों की जांच के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम परीक्षण डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ करने का आग्रह किया गया । घटना की सूचना पर मृतका के सास -ससुर घटनास्थल पर आ गए l मृतका के माता- पिता को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया है। दोनों ही परिवार मूल रूप से विशाखापट्टनम निवासी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next: संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.