Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पतंजलि योगपीठ में कार्यरत एक योगाचार्य ने होम स्टे किराये पर दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी के आदेश के बाद बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के मुताबिक बिहार के सुपौल जनपद स्थित ग्राम हरिहरपुर निवासी राजीव कुमार रंजन ने शिकायत कर बताया कि वह पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में योगाचार्य हैं। बताया कि हरिद्वार में रहने के लिए उन्हें किराये पर होम स्टे की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात ग्राम बेलड़ा, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार निवासी सोनू पाल पुत्र रमेश चंद्र पाल से हुई। आरोप है कि सोनू पाल ने अपनी माता रविता पत्नी रमेश चंद्र पाल के नाम पर शांतारशाह-सहदेवपुर रोड स्थित होम स्टे किराये पर देने की बात कही। 15 जनवरी 2025 को किरायानामा तैयार कराने के दौरान सोनू पाल ने अपनी जरूरत बताते हुए 70 हजार रुपये अग्रिम देने का अनुरोध किया और भरोसा दिलाया कि यह राशि किराये में समायोजित कर दी जाएगी। आरोप है कि विश्वास में आकर राजीव कुमार रंजन ने सोनू पाल के खाते में ऑनलाइन 70 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि बाद में होम स्टे देने के बजाय आरोपी बहाने बनाता रहा। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अक्तूबर में दोबारा संपर्क करने पर भी उसे धमकियां दी गईं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त
Next: नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.