Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। बेस अस्पताल में पिछले पांच वर्षों से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन के मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पदमपुर सुखरो स्थित गुरुराम राय कॉलोनी निवासी अधिवक्ता बीएम गौड़ ने बताया कि उन्होंने मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि बेस अस्पताल कोटद्वार में वर्ष 2016 में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से लिथोट्रिप्सी मशीन स्थापित की गई थी। मशीन के माध्यम से दूरबीन विधि से गुर्दे की पथरी का उपचार किया जाता था लेकिन यह पिछले पांच वर्षों से निष्क्रिय पड़ी हुई है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि मशीन के बंद होने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए देहरादून, मेरठ और दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ रहा है जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को कई बार ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने शिकायत की प्रति महानिदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देहरादून को प्रेषित करते हुए निर्धारित तिथि तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। आयोग ने इस प्रकरण को बेस अस्पताल से जुड़े अन्य लंबित मामलों के साथ संबद्ध करते हुए 14 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं
Next: होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.