Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में कुल दस लोग सवार थे, जिससे घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दो यात्रियों को चोटें आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि चालक द्वारा सड़क किनारे गिरे पत्थर पर वाहन चढ़ाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में चिंतन गोयल (45 वर्ष) निवासी कांदिवली मुंबई और ललिता साठे (42 वर्ष) निवासी ठाणे मुंबई घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी भिजवाया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे करवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को पूरी तरह सुचारू रूप से बहाल किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Next: बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आग से झुलसे कर्मचारी की मौत के मामले में पीएमएस का स्पष्टीकरण तलब

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.