Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026
rns featured image new


रुद्रपुर(आरएनएस)।
पूर्व दर्जाधारी संतोष गौरव के खिलाफ सोशल मीडिया में की गई आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणी के विरोध में सोमवार को सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले नगरपालिका के डंपिंग जोन में कुर्बानी के जानवरों के अवशेष मिलने के बाद विवाद शुरू हुआ था। इस मामले को लेकर एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान नगरपालिका के ट्रैक्टर ट्रॉली चालक तोताराम के साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना के बाद सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोग नगरपालिका परिसर में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर भी सौंपी गई थी। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला और गरमा गया। वीडियो में पूर्व दर्जाधारी संतोष गौरव और कुछ अन्य लोगों के बीच तीखी बहस दिखाई गई। आरोप है कि वीडियो पर की गई कुछ टिप्पणियों में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकियां दी गईं। सोमवार को सफाई कर्मचारी यूनियन की शाखा अध्यक्ष ग्रेस देवी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगरपालिका में बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जुलूस की शक्ल में कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कर्मचारियों ने कोतवाल विजेंद्र शाह को ज्ञापन सौंपते हुए फेसबुक पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइड देते समय कार खीर गंगा नदी में जा गिरी, 4 यात्री घायल
Next: बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.