Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले में चार पर मुकदमा
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले में चार पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 28/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमली मोहल्ला निवासी कुसुम ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2025 को उसके भाई काला ने अपनी बेटी को भगाने का आरोप उसके बेटे पर लगाया था, जिसके चलते वह कई माह जेल में रहा और बाद में जमानत पर छूटा। आरोप है कि इसके बाद से विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता के अनुसार 25 फरवरी की रात उसका बेटा दवा लेने भुरनी रोड स्थित मेरठ अस्पताल गया था। वहां आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और चाकू और चापड़ से हमला कर दिया। कार की लाइट पड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने पुलिस और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर काला उर्फ इसम, लोकेश, नीरज और प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर किसानों को किया जागरूक
Next: रामकृष्ण कुटीर में तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.