Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शराब पीकर हरकी पैड़ी पर हुड़दंग, बागपत के चार युवक गिरफ्तार
  • हरिद्वार

शराब पीकर हरकी पैड़ी पर हुड़दंग, बागपत के चार युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शहर में तीर्थ की मर्यादा भंग करने का मामला सामने आया है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब के नशे में पहुंचे यूपी के चार युवकों ने जमकर हुड़दंग किया। आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता और राहगीरों से छेड़छाड़ भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण: मंगलवार देर रात उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से चार युवक हरकी पैड़ी क्षेत्र में पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सभी शराब के नशे में धुत थे और बाजार व गंगा घाट पर उत्पात मचा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक राहगीरों और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इस दौरान उनके लड़खड़ाते हुए चलने और हुड़दंग करने का वीडियो भी लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवकों को फटकार लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि एक युवक इतना नशे में था कि वह गंगा घाट से ठीक से बाहर भी नहीं निकल पा रहा था। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि राजीव, ⁠विपिन, ⁠कपिल शर्मा और ⁠विकास, निवासी खालसा, खेकड़ा बागपत यूपी को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा के यात्री बताकर की थी वीडियो वायरल
जिन चार युवकों को हुड़दंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है इन्हें मंगलवार रात हरियाणा के यात्री बताकर वीडियो वायरल किया गया था, लेकिन जांच में सामने आया कि सभी युवक बागपत के निवासी थे। दरअसल, हरिद्वार में हरियाणा के यात्रियों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद चल रहा है, जिसके बाद इस तरह के वीडियो लगातार वायरल किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे पर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Next: थानो में अनाधिकृत मस्जिद मामले पर बढ़ा विवाद, नए नोटिस के विरोध में उतरे हिंदूवादी संगठन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.