Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे पर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे पर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 27/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-27 at 16.34.17_11zon

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे के दौरान बुधवार को यूथ कांग्रेस और छात्र नेताओं ने एसएसजे विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों की अनदेखी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क चौघानपाटा से रैली निकालकर एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में कई युवा कांग्रेस और छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण रोस्टर में कथित अनियमितता, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार, छात्र विरोधी नीतियों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आरोप लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारेबाजी की। युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटाले और पेपर लीक के मामलों से युवा परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रही है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पार्षद वैभव पांडे ने कहा कि नगर निगम की उपेक्षा और विकास कार्यों में भेदभाव के विरोध में भी प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक अल्मोड़ा की जनता और नगर निगम की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाएगा, तब तक लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में गोपाल भट्ट, वैभव पांडे, किरन आर्या, विक्रम फर्त्याल, गौरव सतवाल, गौरव जोशी, कमलेश बिष्ट, विनय कनवाल, अभय बोरा, विशाल कनवाल, मनोज कुमार, आशीष संतोलिया, वीरेंद्र आर्य, दीक्षा सुयाल, दिव्यांश रावत, विशाल पड़ियार, रोहित पंत और फेमिना खान सहित कई युवा कांग्रेस और छात्र नेता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन ट्यूबवेल से केबिल चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Next: शराब पीकर हरकी पैड़ी पर हुड़दंग, बागपत के चार युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.